PALI SIROHI ONLINE
जैतावाड़ा। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं से ग्रामीणों में डर है। चोरों ने शनिवार रात गांव के बीचों-बीच स्थित प्रसिद्ध खेतलाजी मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर से 18 तोले चांदी का नाग चोरी हो गया। इसकी मौजूदा कीमत करीब 42,300 रुपए बताई गई है। मंदिर के पुजारी दीपाराम मेघवाल ने बताया कि मंदिर परिसर में 4-5 नाग रखे हैं। इनमें 18 तोले चांदी का एक नाग खास तौर पर मंदिर में स्थापित था।
उस पर लंबे समय से तेल और सिंदूर चढ़ता रहा। रविवार को पंचमी होने से मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है। पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। नाग नजर नहीं आया। तब चोरी का पता चला। पुजारी और श्रद्धालुओं ने बताया कि मामला जल्द पुलिस में दर्ज कराया जाएगा। अभी तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

