• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

वसुंधरा राजे फिर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनींः सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी; उदयपुर सांसद को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जयपुर-भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया। नितिन नवीन की नई टीम में राजस्थान को भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत को एसटी मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री और राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नवीन की नई टीम में इन नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने को राजस्थान की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वसुंधरा राजे को फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लंबे समय से भाजपा के केंद्रीय संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। इससे पहले 2023 में भी उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी। अब नई राष्ट्रीय टीम में भी उन्हें इसी पद पर बरकरार रखा है।

2 बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे को राजनीति में लंबा अनुभव है और संगठन पर उनकी अच्छी पकड़ रही है। राष्ट्रीय संगठन में उन्हें फिर जिम्मेदारी मिलने को राजस्थान के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पूनिया 2019 से 2023 तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

वर्तमान में वे राजस्थान से राज्यसभा सांसद (जून 2026 से) भी हैं। पूनिया को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद अब उनका संगठनात्मक दायरा राजस्थान से बढ़कर राष्ट्रीय स्तर तक हो गया है।

राजस्थान की सियासत पर भी पड़ेगा असर

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में राजस्थान के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश की सियासत में भी इसके अलग-अलग राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। एक ओर वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर बरकरार रखा गया है, वहीं सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर पार्टी ने उन्हें संगठन में और बड़ी भूमिका दी है।

इसके अलावा उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, सुनील बंसल और राजेश मंगल को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। राजस्थान में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में सत्ता में है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से राजस्थान भाजपा और राष्ट्रीय संगठन के बीच समन्वय में भी इन नेताओंकी भूमिका अहम हो सकती है।

संगठन में अनुभव और नए समीकरणों पर फोकस

भाजपा की नई टीम में संगठनात्मक अनुभव रखने वाले नेताओं के साथ अलग-अलग राज्यों में प्रभाव रखने वाले चेहरों को जिम्मेदारियां देने की रणनीति पर जोर दिखाई दे रहा है। राजस्थान से राजे और पूनिया की नियुक्ति को भी इसी व्यापक संगठनात्मक रणनीति के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।

नई जिम्मेदारियों के साथ अब दोनों नेताओं की भूमिका सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं रहेगी। राजे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ काम करेंगी, जबकि पूनिया राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर संगठन के महत्वपूर्ण कामकाज और चुनावी रणनीति में भूमिका निभा सकते हैं।

Screenshot
Previous Post

कैबिनट मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार को सुमेरपुर दौरे पर

Next Post

पादरला में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गायों के लिए टीन शेड निर्माण का शिलान्यास

Next Post

पादरला में बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गायों के लिए टीन शेड निर्माण का शिलान्यास

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page