PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की ओर से पकड़े गए पंचायत समिति भुसावर (भरतपुर) के असिस्टेंट इंजीनियर के घर से 43.38 लाख कैश, 20 किलो चांदी की सिल्लियां और प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।
भरतपुर ACB चौकी की टीम ने 14 सितंबर को असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपए की लेते पकड़ा। आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर भरतपुर वैर का रहने वाला है।
दो दुकान और जयपुर में मकान के डॉक्यूमेंट मिले
भरतपुर ACB के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एएसपी अमित सिंह की टीम ने की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान ACB को हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकान, मानसरोवर जयपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड के एक मकान और अन्य प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। ACB अब प्रॉपर्टी और बरामद चांदी- नकदी के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जानिए, क्या है पूरा मामला
ACB डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि भरतपुर चौकी को एक शिकायत मिली थी। ठेकेदार ने शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिल पास करने की एवज में असिस्टेंट इंजीनियर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करवाए जाने के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई की।

