• April 13, 2026

धाकड़ी मेघवाल समाज आठ खेड़ा सेवा संस्थान द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 अप्रैल को

PALI SIROHI ONLINE

जाडन-जाडन | मेघवाल समाज सामूहिक विवाह को लेकर मेघवाल समाज आठ खेड़ा धाकड़ी की आवश्यक बैठक संस्था अध्यक्ष कालूराम राणवा के सानिध्य में हुई। इसमें आठ खेड़ा के समस्त पंच पटेल, संस्था के पदाधिकारी, मेघवाल समाज छात्रावास सोजत के अध्यक्ष सोहनलाल परिहार भी उपस्थित रहे।

बैठक में 26 अप्रैल को आयोजित सामूहिक विवाह को लेकर समितियां बनाई और अलग-अलग कार्य दिए। साथ ही, 15 अप्रैल को सामूहिक लग्न लिखने के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की। सामूहिक विवाह में 21 जोड़े सम्मिलित किए हैं। संस्था अध्यक्ष राणवा ने बताया कि सभी 21 जोड़ों के दस्तावेज तैयार कर ऑनलाइन चढ़ा दिए।

You cannot copy content of this page