• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जाडन में अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 15, 2026
in Local
0
जाडन में अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

PALI SIROHI ONLINE

पाली(जाडन) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित”

पाली(जाडन) में अधिवक्ताओं की राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का समापन, अधिवक्ता हितों को लेकर कई प्रस्ताव पारित

पाली। ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित विशाल राज्य स्तरीय अधिवक्ता कॉन्फ्रेंस के द्वितीय दिवस 15 मार्च 2026 को पाली-जाडन स्थित ओम आश्रम में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर रणजीत जोशी (अध्यक्ष, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जोधपुर), पी.एम. जोशी (अध्यक्ष, अभिभाषक मंडल पाली), राम मनोहर शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, जयपुर), रघुनंदन गौतम, शैलेन्द्र शर्मा तथा राजकुमार लाबा (अध्यक्ष, बार एसोसिएशन पिलानी) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के फाउंडर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

अभिभाषक मंडल पाली के अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि एडवोकेट फेडरेशन किसी सरकार के अधिनियम के तहत नहीं बना है, बल्कि यह अधिवक्ताओं की एकता और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज सर्वप्रिय है और उसकी आवाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का कार्य फेडरेशन कर रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि बार काउंसिल के चुनाव में वही अधिवक्ता उम्मीदवार बनें और मतदाता भी वही हों जो नियमित रूप से वकालत करते हैं। जो अधिवक्ता अपने-अपने बार में नियमित रूप से प्रैक्टिस नहीं करते, उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाना चाहिए, ताकि बार काउंसिल की व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

व्यवस्था समिति का किया सम्मान

ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अधिवक्ता अधिवेशन के समापन अवसर पर व्यवस्था समिति के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिवेशन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यवस्था समिति के सदस्यों का मंच से सम्मान किया गया।
अतिथियों एवं आयोजकों ने व्यवस्था समिति के सभी सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके सहयोग, समर्पण और मेहनत के कारण ही यह राज्य स्तरीय अधिवेशन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक आयोजित हो सका। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को सम्मानित कर उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

अधिवक्ताओं ने रखे अपने विचार

कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न जिलों से आए अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

जोधपुर की अधिवक्ता वर्षा विसा ने अपने संबोधन में महिला अधिवक्ताओं के हितों की बात रखते हुए कहा कि न्यायालयों में कार्यरत महिला अधिवक्ताओं को भी समान अवसर और आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार कर उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

अजमेर अधिवक्ता रेखा गोयल ने कहा कि बार काउंसिल को अधिवक्ताओं की व्यावसायिक सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि अधिवक्ता निर्भय होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

पाली के अधिवक्ता सफी खान ने एडीआर सेंटर को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एडीआर सेंटर खुलने से अधिवक्ताओं को काफी नुकसान हो रहा है। पहले न्यायालयों में अधिवक्ताओं को ही न्याय मित्र बनाकर कार्य कराया जाता था, लेकिन अब एडीआर सेंटर के कारण कई मामलों में अधिवक्ताओं की भूमिका कम होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिवक्ताओं को अन्य न्यायालयों में कार्य के दौरान भी एडीआर सेंटर से बुला लिया जाता है और अनुपस्थित रहने पर फाइलों में कार्यवाही कर दी जाती है, जिससे अधिवक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने तथा एडीआर सेंटर को बंद करने की मांग।

पाली अधिवक्ता हरिराम नेहरा ने अपने संबोधन में बार काउंसिल से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को कई प्रशासनिक व प्रक्रियात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिनका समय रहते समाधान होना आवश्यक है।

मुख्य एजेंडा पर प्रस्ताव पारित

अधिवेशन के दौरान देसुरी के अधिवक्ता सुधीर श्रीमाली ने अपने संबोधन में अधिवेशन के मुख्य एजेंडा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में बार काउंसिल व्यवस्था, अधिवक्ता वेलफेयर फंड, युवा अधिवक्ताओं के कल्याण, न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

अधिवेशन में मुख्य एजेंडा के प्रस्ताव पारित

दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवक्ता अधिवेशन के दौरान अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अधिवेशन में उपस्थित प्रदेशभर के अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से अधिवेशन के मुख्य एजेंडा से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।


प्रस्ताव पारित करवाए

अधिवेशन के दौरान सुमेर सिंह राजपुरोहित ने अधिवेशन के मुख्य एजेंडा से संबंधित प्रस्तावों को सभा के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ता हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रस्ताव रखते हुए उन्हें पारित करवाया।
सभा में उपस्थित प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने इन प्रस्तावों पर सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से उन्हें पारित किया। अधिवेशन में पारित इन प्रस्तावों के माध्यम से अधिवक्ता हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अधिवक्ता एकता का संदेश

अधिवेशन के दौरान प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया। सभी वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और अधिवक्ताओं के सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहना आवश्यक है।

अधिवक्ता हितों को लेकर चर्चा

अधिवेशन में अधिवक्ताओं की समस्याओं, न्यायिक व्यवस्था में आ रही चुनौतियों तथा अधिवक्ता कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तृत मंथन किया गया।

अधिवेशन में पारित प्रस्तावों को राज्य सरकार, उच्च न्यायालय प्रशासन व बार काउंसिल के समक्ष रखने तथा अधिवक्ता हितों के लिए आगे भी संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया।

ओम आश्रम की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट
राज्य स्तरीय अधिवक्ता अधिवेशन के अवसर पर ओम आश्रम जाडन की ओर से अतिथियों एवं अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान स्वामी अवतार पुरी (उताधिकारी), फूल पुरी (महामण्डलेश्वर) एवं राजेन्द्र पुरी (आचार्य) ने ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन के पदाधिकारियों तथा प्रदेशभर से पधारे अधिवक्ताओं को ओम आश्रम का मानचित्र रूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आश्रम परिवार की ओर से सभी अधिवक्ताओं के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा गया कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ऐसे आयोजन अधिवक्ता एकता को और सशक्त बनाते हैं।


आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम के समापन अवसर पर ऑल राजस्थान एडवोकेट फेडरेशन द्वारा प्रदेशभर से पधारे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, विभिन्न बार एसोसिएशनों के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी, सहयोग और एकजुटता के कारण ही यह राज्य स्तरीय अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
कार्यक्रम के अंत में अभिभाषक मंडल पाली के अध्यक्ष पी.एम. जोशी एवं सचिव मुकुल सोनी ने सभी अतिथियों, प्रदेशभर से पधारे अधिवक्ताओं, व्यवस्था समिति के सदस्यों तथा कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर पीएम जोशी अध्यक्ष, मुकुल सोनी सचिव, योगेन्द्र ओझा , चन्दभानु, सफी पठान, शंकर लाल गहलोत, महेंद्र सिंह मेडतिया, खंगराराम पटेल,  जितेंद्र सिंह, भागीरथ सिंह रूपावास, जब्बरसिंह सिंह उपाध्यक्ष, कुन्दन चौहान, सद्दाम काजी, प्रवीण साहू, दीपक सोनी, विकास बंजारा, अल्ताफ हुसैन, सुरेश, रिषभ, हिमांशु ,हितेश ,  समस्त जिले के अधिवक्ता मौजूद रहै।
भवदीय
पी.एम जोशी
अध्यक्ष
अभिभाषक मंडल पाली

Previous Post

सांचौर में एलिवेटेड हाईवे पर बैरिकेटिंग की चद्दर गिरी: बाल-बाल बचा बोलेरो सवार, स्थानीय बोले-सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Next Post

गोल ग्राम में भामाशाह की सराहनीय पहल, पशुओं के लिए की पेयजल व्यवस्था

Next Post
गोल ग्राम में भामाशाह की सराहनीय पहल, पशुओं के लिए की पेयजल व्यवस्था

गोल ग्राम में भामाशाह की सराहनीय पहल, पशुओं के लिए की पेयजल व्यवस्था

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page