गोरधनपुरा में गरासिया समाज विकास सेवा समिति पाली की 14 वी जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना के निकट गोरधनपुरा में गरासिया समाज विकास सेवा समिति पाली की 14 वी जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हनुमान जी मंदिर रमता नाड़ी गोरधनपुरा में संपन्न हुई।
जिसमे मुख्य रूप से समाज मे व्याप्त कुरीतियों को मिटाने व गरासिया समाज निर्माणाधीन छात्रावास को गति देने पर बात हुई।
इस मोके पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया व विशिष्ट अतिथि के रूप मे गलाराम गरासिया जिला सलाहकार सिरोही एवं सचिव राष्ट्रीय आदिवासी कर्मचारी संघ तथा रामपुरा प्रशासक कैलाश गरासिया, ठंडीबेरी प्रशासक केसाराम गरासिया, गोडवाड आदिवासी संगठन के संयोजक पूनाराम,विरमाराम तथा स्थानीय पंच पटेल कुका राम ,अंदाराम, भारता राम, अमराराम, गणेशकुमार, अर्जुन कुमार, प्रभुराम, रमतानाडी व स्थानीय वार्डपंच सुखीदेवी, हज़ाबाई, लसीबाई गरासिया आदि मौजूद रहे


