PALI SIROHI ONLINE
बाली विधानसभा क्षेत्र के एडवेंट कॉलेज का घानेराव और फालना विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, CPR प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, घानेराव और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फालना में नशा मुक्ति अभियान, CPR प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन Advent College, Falna ने किया।
कार्यक्रम में चिकित्सक डॉ. हीना गुर्जर एवं डॉ. ताहिरा खान ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षकों ने आपातकालीन स्थिति में CPR के महत्व को समझाते हुए इसकी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया।
स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. अजय सिंह एवं सुभाषजी का विशेष योगदान रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोमा राम और कविता मैम ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा और नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।


