PALI SIROHI ONLINE
गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को होंगे कार्यक्रम
पाली, 1 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को पाली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे गांधी मूर्ति स्थल तथा कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जयंती समारोह का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन, उनके आदर्शों एवं सत्य, अहिंसा तथा स्वच्छता के संदेश को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस अवसर पर अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।





