• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राज्य स्तरीय फुटबॉल में तीसरी बार चयनित हुए नरेंद्र सोलंकी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

राज्य स्तरीय फुटबॉल में तीसरी बार चयनित हुए नरेंद्र सोलंकी

पाली टीम के कप्तान के रूप में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय कैंप ट्रायल के लिए भी बनाई जगह

तखतगढ 2 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) फालना स्थित लोढ़ा पब्लिक स्कूल के 14 वर्षीय प्रतिभावान छात्र नरेंद्र सोलंकी ने फुटबॉल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अंडर-14 राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए लगातार तीसरी बार चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

केसुली में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में नरेंद्र ने अपने शानदार खेल कौशल और उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने ओपन फुटबॉल संघ, पाली की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया तथा अपने प्रभावी प्रदर्शन के दम पर नेशनल कैंप के ट्रायल के लिए भी अपनी जगह बनाई।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाली टीम के कप्तान नरेंद्र सोलंकी ने नेतृत्व करते हुए टीम को जालोर और डूंगरपुर के विरुद्ध शानदार जीत दिलाई। वहीं जयपुर, फलौदी और ब्यावर की टीमों के साथ हुए मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। पाली टीम को इन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने अपने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कप्तान नरेंद्र ने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल कौशल, नेतृत्व क्षमता और जुझारूपन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बहन लता का रहा महत्वपूर्ण योगदान

नरेंद्र की सफलता के पीछे उनकी बड़ी बहन लता सोलंकी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लता एवं सोनू ने नियमित रूप से सुबह के अभ्यास के दौरान नरेंद्र का उत्साह बढ़ाया। जब अभ्यास के लिए नरेंद्र के साथ कोई साथी उपलब्ध नहीं होता था, तब लता स्वयं उनके साथ अभ्यास करतीं और उन्हें लगातार कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करतीं। परिवार के इस सहयोग ने नरेंद्र की खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिता के सपने को बेटे ने किया साकार

नरेंद्र के पिता डॉ. मगन सोलंकी स्वयं भी फुटबॉल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। उनका सपना राज्य स्तर पर फुटबॉल खेलना था, जिसे उनके बेटे नरेंद्र ने कम उम्र में ही साकार कर दिखाया। नरेंद्र गांव कोसेलाव से राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से कोसेलाव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

नरेंद्र की उपलब्धि पर पाली टीम के मुख्य कोच किशन सिंह, प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौड़, रतन सिंह, मनोज जी आर्य, भूराराम जी चौधरी, अभिमन्यु सिंह (PTI) सहित राज्यप्रदेशाध्यक्ष (भाजपा) सम्माननीय श्री मदन जी राठौड़ एवं डॉ. रमेश जी बोराणा (एम्स जोधपुर) गौरीशंकर बोराणा जोधपुर, शेरसिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़, हनुमान भाटी,हरिओम गिरी गोस्वामी, बलवंत परिहार, मंसाराम भाटी, दिनेश परमार, गोरधन सिंह मदरेणा, भबूत गिरी गोस्वामी, जगदीश सोलंकी, मनरूप वैष्णव, दिनेश राठौड़, भरत गहलोत, अजयपाल चौधरी, दिनेश मीणा, प्रवीण चावला, मनोहर चौधरी, विष्णु प्रजापत तथा लता सोलंकी, सोनू सोलंकी सहित ग्रामीणों एवं खेल समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नरेंद्र को बधाई दी और उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नरेंद्र की लगातार तीसरी बार राज्य स्तर पर चयन की उपलब्धि कोसेलाव के युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आई है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि नरेंद्र आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव, पाली और राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

Previous Post

कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौतः एक गंभीर घायल गुजरात रेफर, डूंगरपुर के NH-927 पर हुआ हादसा

Next Post

बेडा में ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता शपथ, सफाई कर्मी सम्मान व हेल्थ चेकअप, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित

Next Post
बेडा में ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता शपथ, सफाई कर्मी सम्मान व हेल्थ चेकअप, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित

बेडा में ग्राम सभा का आयोजन, स्वच्छता शपथ, सफाई कर्मी सम्मान व हेल्थ चेकअप, एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page