• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रावल सिंह हत्याकांड मामले के 3 आरोपी अरेस्ट: पंजाब और औसियां से पकड़े, पुरानी रंजिश के चलते किया था मर्डर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 1, 2026
in Local
0
रावल सिंह हत्याकांड मामले के 3 आरोपी अरेस्ट: पंजाब और औसियां से पकड़े, पुरानी रंजिश के चलते किया था मर्डर

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-फलोदी के भीकमकोर कस्बे में युवक रावल सिंह पातावत की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गैंगवार जैसी घटना में जिला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल दो पिस्टल, तीन राउंड गोली और तीन वाहन भी बरामद किए गए हैं।यह था मामला

21 मार्च 2026 को फलोदी के मतौड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर गांव के बस स्टैंड पर 26 वर्षीय रावल सिंह पातावत को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धारा 103(1), 61(2) (ए) बीएनएस एवं 5/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।जिला पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की छानबीन की। इससे तीनों वांछित आरोपियों की पहचान हुई। टीम ने दो आरोपियों को पंजाब के अमृतसर पार्किंग एरिया से और एक आरोपी को जोधपुर ग्रामीण के औसियां पहाड़ी क्षेत्र से भागते हुए धर दबोचा। अभियुक्तो की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन बरामद किए।

गिरफ्तार आरोपी.

1. दुर्गसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत निवासी भियाड़िया, थाना मतौड़ा जिला फलोदी।

2. गोपीलाल पुत्र रतनाराम जाट निवासी खेतासर थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण।

3. प्रेम डोगियाल पुत्र भवंरलाल जाट निवासी जाटीपुरा थाना औसियां जिला जोधपुर ग्रामीण


आरोपियों के इशारे पर पुलिस ने अभियुक्त रघुवीरसिंह के घर से घटना में इस्तेमाल हथियार व वाहन जब्त कर लिए। रघुवीर सिंह के घर से एक पिस्टल और अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई। दुर्ग सिंह व गोपी लाल के कब्जे से एक पिस्टल, तीन राउंड गोली और एक सिट्रॉन कार जब्त की गई। प्रेम डोगियाल के पास से वारदात वाली मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि रावल सिंह, रघुवीर सिंह और दुर्ग सिंह के बीच पुरानी गैंगवार वाली रंजिश चल रही थी। यह रंजिश कई अपराधिक घटनाओं के बाद गहरी साजिश में बदल गई थी। कुछ महीने पहले इसी विवाद में रावल सिंह पर जानलेवा हमला हो चुका था, जिसमें उसके हाथ-पैर तक तोड़ दिए गए थे। उस समय पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ दिया था, लेकिन बाद में रावल सिंह की हत्या कर दी गई।

आरोपियों को पकड़ने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह के नेतृत्व में सर्कल अधिकारी वृत लोहावट नगेन्द्र कुमार, थानाधिकारी साइबर सलीम खान, थानाधिकारी मतौड़ा अमानाराम व जिला टीम प्रभारी गोरधनराम के साथ जिला फलोदी पुलिस की विभिन्न टीमों का गठन किया गया।

आरोपी प्रेम डोगियाल के विरूद्ध कुल 3 मामले दर्ज हैं जो कि मारपीट, तोड़फोड़, हत्या का प्रयास व चोरी नकबजनी से संबंधित हैं। आरोपी गोपीलाल के खिलाफ कुल 11 मामले दर्ज हैं। वहीं दुर्गसिंह के खिलाफ 3 और रघुवीरसिंह के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ व एससीएसटी का प्रकरण दर्ज है।

Previous Post

जालोर-लापता लड़की के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे: बोले- नामजद रिपोर्ट के बाद भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, धमकाने का भी आरोप

Next Post

जयपुर मे उठी चिंगारी बनी लपट: चौथे दिन भी डटे पत्रकार, “इंसाफ दो या जवाब दो” की गूंज

Next Post
जयपुर मे उठी चिंगारी बनी लपट: चौथे दिन भी डटे पत्रकार, “इंसाफ दो या जवाब दो” की गूंज

जयपुर मे उठी चिंगारी बनी लपट: चौथे दिन भी डटे पत्रकार, “इंसाफ दो या जवाब दो” की गूंज

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page