PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल
बाली उपखंड के खुडाला फालना नगर पालिका मतदान के दिन कांग्रेस के वार्ड नंबर 21 के प्रत्याशी रवि भटनागर के अधिकृत एजेंट दिनेश कुमार पुत्र पन्नालाल ने बूथ से घर जाकर घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त उसकी बूढ़ी मां घर पर थी।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी रवि भटनागर के अधिकृत एजेंट दिनेश कुमार की मौत के बाद फालना नगर कांग्रेस अध्यक्ष हितेश उर्फ हैप्पी मेवाड़ा ने पाली सिरोही ऑनलाइन को बताया कि मृतक दिनेश एक ग्रेजुएट वह होनहार युवा था वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस के लिए एक युवा समर्थन के रूप में कांग्रेस का कार्यकर्ता था। वर्तमान में कांग्रेस प्रत्याशी रवि के अधिकृत एजेंट के रूप में बूथ पर तैनात था उसकी मौत के बाद पूर्व सांसद व बाली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी रहे बद्रीराम जाखड़ बाली ब्लॉक कोंग्रेस अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में कोंग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि पहुंचे मृतक के घर जहां परिजनों को सांत्वना देखकर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
घटना की जानकारी मिलते ही फालना थाना अधिकारी मय पुलिस जापता मौके पर पहुंचे वह शव को उतरवाकर मोर्चरी भिजवाया वही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी समझाइस करते हुए मौत के कारणों की जांच में जुटे हुए हैं।


