PALI SIROHI ONLINE
फालना-फालना रेलवे ओवरब्रिज पर पानी से भरे टैंकर को ले जा रहे एक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकराकर आधा हिस्सा पुल से नीचे लटक गया। इस घटना से नीचे खड़े दुकानदारों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
ढलान पर बिगड़ा संतुलन
ये हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर फालना मुख्य मार्केट से पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था। ढलान पर अचानक ट्रैक्टर कासंतुलन बिगड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के कई पुर्जे टूटकर दहिया सर्विस सेंटर के बाहर जा गिरे।पुलिया पर लगा जाम
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। ओवरब्रिज पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत जेसीबी बुलाई ताकि ट्रैक्टर को डिवाइडर से हटाकर नीचे उतारा जा सके।
जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को ओवरब्रिज के डिवाइडर से सुरक्षित नीचे उतारा गया।अचानक ब्रेक जाम होने पर डिवाइडर से टकराया
स्थानीय लोगों द्वारा पूछताछ करने पर ड्राइवर ने बताया कि अचानक ब्रेक जाम हो गए थे, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि ट्रैक्टर पूरी तरह नीचे नहीं गिरा, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही फालना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वाहनों को रोककर ट्रैक्टर को हटवाया और सड़क मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया।
इस दौरान पश्चिम क्षेत्र व्यापार संघ के अध्यक्ष कुणाल पवार, प्रवीण लोहार, किसन सिंह बलाना, यशवर्धन सिंह, नितेश श्रीमाली, सुरेंद्र पाल चौधरी, देवेंद्र पवार और अन्य कई लोग मौके पर सहायता करते नजर आए।


