PALI SIROHI ONLINE
बाली। फालना ग्राम में सुशासन रथ का हुआ स्वागत
राजस्थान सरकार द्वारा सफलतम 2 वर्ष सुशासन के पूर्ण करने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं व विकास परियोजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने व आम जनता को अवगत कराने के लिए सुशासन रथ का फालना गांव आगमन पर प्रशासक करणसिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया
इस दौरान रथ प्रभारी व मुंडारा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सांखला राम देवासी प्रशासक करण सिंह राजपुरोहित ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा आमजनता के लिए राजस्थान सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं व विकास परियोजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने पिछले 2 वर्ष में राजस्थान को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने का कार्य किया है शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, किसानो, मजदूर की समृद्धि, स्वच्छता, सड़कों पीने के पानी, बिजली, बेरोजगारी दूर करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में बहुत अच्छे व प्रभावी कार्य किए हैं
तथा एलइडी स्क्रीन व पत्रक के माध्यम से भी जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई!
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी कनिष्ठ सहायक राजेश्वरी कवर पटवारी भोलाराम चौधरी पुलिस कांस्टेबल मलाराम बीट प्रभारी प्रकाश विश्नोई दक्षl कवर राजपुरोहित, गोवर्धन सिंह राव, गोवर्धन सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, गोविंद सिंह गहलोत,प्रेम सिंह, औखाराम चौधरी, तुलसाराम घाची अर्जुन सिंह, जय किशन, तारा राम प्रजापत, छगन सिंह सोलंकी,मोहन सिंह, रघुनाथ राम मेघवाल, मोहनलाल.देवराज अवस्थी भगानाथ, मगाराम चौधरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे!
