PALI SIROHI ONLINE
फालना में औसतन हर वार्ड में तीन निर्दलीय रहेंगे, 86 नामांकन खारिज
फालना | नगर पालिका खुडाला फालना में 210 नामांकनों की जांच हुई। इस दौरान 86 नामांकन पत्र निरस्त किए निर्वाचन अधिकारी नगर पालिका खुडाला फालना उपखंड अधिकारी बाली दिनेश बिश्नोई ने बताया कि अभ्यर्थियों के नामांकन की जांच की। इस दौरान 25 वार्ड में 86 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त हुए। इसमें अधिकतर राजनीतिक दल व निर्दलीय रूप से भरे दोहरे नामांकन थे। दोहरे नामांकन पाए जाने पर निरस्त हुए। इस दौरान दोनों राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी व इंडियन नेशनल कांग्रेस के सभी 25 वार्ड के 50 नामांकन जांच के दौरान सही पाए गए। 74 निर्दलीय अभ्यर्थियों के नामांकन भी सही पाए गए।


