PALI SIROHI ONLINE
फालना में हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के 108 वा बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
रावणा राजपूत छात्रावास भवन, फालना में समाज के गौरव हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक ओमसिंह टाइगर खुडाला एवं पूर्व तहसील अध्यक्ष बाली विजयसिंह सिसौदिया के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के वीर सपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के जिला अध्यक्ष पाली प्रमेन्द्र सिंह परिहार रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह शेखावत के जीवन, उनके अदम्य साहस और 1918 में हाइफा युद्ध में दिखाए गए शौर्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मेजर दलपतसिंह ने जोधपुर लांसर्स का नेतृत्व करते हुए असाधारण वीरता का परिचय दिया था, उनका बलिदान युगों-युगों तक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देता रहेगा।
इस अवसर पर मदनसिंह सोलंकी पूर्व सरपंच धानेराव, सोहनसिंह पंवार, हनुमान सिंह देवड़ा तहसील अध्यक्ष बाली, रतनसिंह बेड़ा, गोविन्द सिंह गहलोत, लालसिंह फालना गांव, सोहनसिंह एडवोकेट, इन्द्रसिंह मेपावत सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
मंच का संचालन विक्रमसिंह सोलंकी बाली ने किया।
कार्यक्रम में समन्दर सिंह रावणा, प्रेमसिंह चौहान पूर्व सरपंच फालना गांव, श्रीपाल सिंह, पैप सिंह नाथावत, थानसिंह इंदा, मंगलसिंह मोकमपुरा, नाथु सिंह देवड़ा, नैन सिंह पंवार, शैतानसिंह मुंडारा, उत्तमसिंह देवड़ा, गणपतसिंह नाथावत, लक्ष्मणसिंह पंवार, किशनसिंह, राजुसिंह चौहान, देवीसिंह चौहान, शैतानसिंह राठौर, ओमसिंह सोढा, कानसिंह भाटी, विक्रमसिंह भेसाणा, मोड़सिंह सांडेराव, भुपेन्द्र सिंह, राजुसिंह, रमेशसिंह सुमेरपुर सहित समाज के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


