• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्षीय छात्र का भव्य समापन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
October 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

फालना में 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्षीय छात्र का भव्य समापन

विजेता टीमों व खिलाडियों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

तखतगढ 12 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) ​इम्मानुअल मिशन उच्च माध्यमिक विद्यालय, फालना के तत्वाधान में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 17/19 वर्ष छात्र के समापन समारोह की शुरुआत वंदेमातरम् राष्ट्र गीत के गायन के साथ हुई। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपीयू कॉलेज फालना के प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा रहे जबकि अध्यक्षता बाली सीबीईओ राजेन्द्र सिंह सांदू ने की। कार्यक्रम के अति विशिष्ठ अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली बलवीर सिंह राणावत रहें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के बतौर समाजसेवी अमित मेहता, सी.पी.सिंह सोनिगरा सादडा, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक श्रीगोपाल पारीक व सुरेंद्र सिंह राठौड, बाली ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड, प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के संयोजक हनवंत सिंह राठौड, निजी शिक्षण संघ फालना के अध्यक्ष मांगीलाल परमार, किरण कुमार व प्रधानाचार्य राजेश पुरी व कविता गेहलोत उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता संयोजक व इम्मानुएल मिशन स्कूल फालना के प्रधानाचार्य के.वी.टी मेथ्यू व जोबिन सर के नेतृत्व में अतिथियों का पुष्पहार साफा व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने विजेता टीम व खिलाडियों को मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिविशिष्ट अतिथि उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली बलवीर सिंह राणावत ने प्रतियोगिता के सफल संचालन के शिक्षा विभाग की ओर से संयोजक इम्मानुएल मिशन स्कूल फालना का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण वैष्णव ने किया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गौतम शर्मा ने प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता संयोजक के.वी.टी मैथ्यू ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सभी निर्णायकों कार्यालय स्टॉफ का भी सम्मान किया गया। 17 वर्ष में लक्ष्य शर्मा शाला क्रीडा संगम पाली को बेस्ट एथलीट घोषित किया गया। इस अवसर पर निजी विधालय शिक्षण संघ फालना के जितेन्द्र सिंह राणावत व किरण कुमार भी उपस्थित रहें।

Previous Post

पाली-18 साल के युवक पर चढ़ा डंपरः बाइक को साइड से टक्कर मारी, जोधपुर में इलाज के दौरान मौत

Next Post

तखतगढ/पावा-नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल टीम ने पावा गोकुल गौशाला का किया निरीक्षण

Next Post

तखतगढ/पावा-नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल टीम ने पावा गोकुल गौशाला का किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page