• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डिस्कॉम फालना,निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 28, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

डिस्कॉम फालना,निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने भरी हुंकार।
निगम में होने जा रहे निजीकरण के विरोध में दिनांक 30 अप्रैल को जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर चले कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा प्रबंध निदेशक जोधपुर कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। विद्युत श्रमिक संघ के  सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि 30 अप्रैल को जोधपुर की सड़कों पर जन सेलाब  उतरकर निजीकरण के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराएगा यह लड़ाई सिर्फ नौकरी की ही नहीं बल्कि पूरे विभाग के अस्तित्व की है।खंगारोत ने बताया कि निजीकरण की तलवार लटक रही है यदि अब भी कर्मचारी नहीं जागे तो आने वाला समय बेहद कठिन होगा।

कर्मचारियों अधिकारियों की एकता ही इसी इस निजीकरण रूपी तलवार को तोड़ सकती है।निजीकरण केवल कर्मचारियों के लिए ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी नुकसानदायक होगा इससे बिजली के भाव बढ़ेंगे ।कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूप से जोड़ने और आंदोलन में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार बैठकर और संवाद किए जा रहे हैं। 30 अप्रैल को जोधपुर डिस्कोम संयुक्त संघर्ष समिति की सभी कर्मचारी अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।इस अवसर पर जीवन देवासी ,नथाराम गहलोत ,मोतीलाल शर्मा, दीपक चौरसिया ,हर्षवर्धन सिंह शक्तावत ,महेंद्र सिंह मेफावत, पूरन सिंह भाटी, अशोक पुरी, कैलाश चंद, देवाराम परिहार, दिनेश प्रजापत, प्रताप सिंह,मनीष सोलंकी,भूपेंद्र सिंह भाटी आदि जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous Post

चामुंडेरी में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 18 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

Next Post

चांगवा में भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन

Next Post

चांगवा में भजन संध्या व महाप्रसादी का आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page