फालना डिस्कॉम अधिकारी कर्मचारी लेंगे सामूहिक अवकाश
PALI SIROHI ONLINE
फालना डिस्कॉम अधिकारी कर्मचारी लेंगे सामूहिक अवकाश।
जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में दिनांक 15 अप्रैल को जोधपुर डिस्कॉम के सभी अधिकारी कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश रखकर वृत स्तर पर निजीकरण के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि राज्य सरकार व निगम द्वारा जो वृत फायदे में चल रहे हैं उनका निजीकरण पहले कर रहे हैं जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है । खंगारोत ने बताया कि निजीकरण रूपी दानव धीरे-धीरे हमारे आने वाली पीढियां की सरकारी नौकरियों को खा रहा है,
वर्तमान में इस निजीकरण के कारण ना तो सेवारत और ना ही सेवानिवृत्त किसी तरह का कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। दिनांक 15 अप्रैल को पाली अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। तथा 11:00 बजे वाहन रैली के साथ शहर में जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन पर ज्ञापन दिया जाएगा।
इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह शक्तावत,महेंद्र सिंह मेफावत ,दीपक चौरसिया, महेंद्र मीणा ,अशोक पुरी, बिना गुर्जर, रेनू ,रूपवंती ,पोसाराम मीणा, दिनेश प्रजापत ,संजय वर्मा ,मोतीलाल देवासी ,केसाराम देवासी आदि संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

