• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना में कार पलटकर बिजली पोल से टकराईः पोल टूटने से शहर की बिजली गुल, कार सवार फरार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 9, 2026
in Local
0
फालना में कार पलटकर बिजली पोल से टकराईः पोल टूटने से शहर की बिजली गुल, कार सवार फरार

PALI SIROHI ONLINE

फालना में कार पलटकर बिजली पोल से टकराईः पोल टूटने से शहर की बिजली गुल, कार सावर फरार

फालना-फालना में सोमवार देर शाम सांडेराव की ओर जा रही एक कार बेकाबू होकर पलट गई। कार बिजली के खंभे से टकराई, जिससे फालना शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कार पलटने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार फालना से सांडेराव जा रही कार के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। इससे चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार तीन बार पलटी खाने के बाद एक बिजली पोल से जा टकराई।

टक्कर के कारण बिजली पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे फालना शहर में बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति को समय रहते बहाल कर दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

सूचना पर फालना पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Previous Post

फालना-सांप काटने से 14 साल की बालिका की मौत

Next Post

रानी-विधायक की अनुशंसा से बन रही सड़क का भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत  ने किया निरीक्षण

Next Post

रानी-विधायक की अनुशंसा से बन रही सड़क का भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश गेहलोत  ने किया निरीक्षण

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page