• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से प्रेरित होकर डूंगरी में हुआ वृहद वृक्षारोपण

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 12, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से प्रेरित होकर डूंगरी में हुआ वृहद वृक्षारोपण

जे.के. पुरम (पिंडवाड़ा)। राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान से प्रेरित होकर जे.के. पुरम के निकट स्थित डूंगरी गांव में राजपुरोहित परिवार एवं ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। वर्षा ऋतु के आगमन से पूर्व ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

डूंगरी गांव पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में पहले भी उल्लेखनीय कार्य कर चुका है। सघन वृक्षारोपण एवं हरित विकास के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए तत्कालीन जिला कलक्टर श्री नरवाणी के कार्यकाल में गांव को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया था। इस राशि से गांव के विद्यालय की चारदीवारी (परकोटा) का निर्माण कराया गया।

अभियान में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामवासियों ने पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में रमेशजी, जयंतीलालजी, लक्ष्मणजी, देवारामजी, किशोरजी, डूंगारामजी, राजेंद्रजी, छगनजी, गोपालजी, भरतजी, प्रकाशजी, दशरथजी,विनोदजी, बसंतजी, गोपालजी,एडवोकेट जशवंतजी, जगदीशजी सहित अनेक ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

ग्रामीणों ने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण करने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

Previous Post

पाली- ट्रेन की चपेट में आने से  तीन ऊंटो की मौतः सूर्यनगरी 40 मिनट और वंदे भारत एक घंटे लेट रही

Next Post

बेड़ा में महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में सरस्वती माताजी मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page