PALI SIROHI ONLINE
बीकानेर- पैरोल पर भागे इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले उसे झुंझुनूं के नवलगढ़ में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार कर बीकानेर सेंट्रल जेल भेजा गया था। साल 2019 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वापस नहीं लौटा। उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। अब बीकानेर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार नवलगढ़ के हनुमान की ढाणी तन ढाणिया में रहने वाले 31 साल के कमलेश माली को डबल मर्डर के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो सेंट्रल जेल बीकानेर भेजा गया। यहां से उसने साल 2019 में पैरोल ली। तय अवधि के बाद उसे वापस लौटना था लेकिन वो नहीं आया। इस पर उसकी छानबीन की गई लेकिन हाथ नहीं आया।
ये हुई पढ़े
पिछले दिनों उसके बारे सुराग मिला था। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश करती रही। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जार किया गया। साथ ही दस हजार रुपए का ईनाम रखा गया। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह व पुष्पेंद्र सिंह की खास भूमिका रही।
जमानतियों पर भी होती है कार्रवाई
जेल से पैरोल लेने पर जमानत भी देनी पड़ती है। पिछले दिनों बीकानेर जेल से एक बंदी फरार हुआ तो उसके जमानतियों के खिलाफ बीछवाल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। ऐसे में बंदी को फरार कराने में सहयोग वालों की भी पुलिस को तलाश है।