• April 9, 2026

प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों के विरोध में धरने का आज बारहवां दिन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

आईएफडब्ल्यूजे संगठन द्वारा बाहरवें दिन धरना स्थल पर किया सद्बुद्धि यज्ञ

प्रशासन की आड़ में पत्रकार की आजिविका पर बुलडोजर और झूठे मुकदमों के विरोध में धरने का आज बारहवां दिन

संगठन द्वारा राज्य सरकार को चेताया गया है कि वह अब और अधिक पत्रकारों के धैर्य की परीक्षा न लें

तखतगढ 9 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा)
देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे द्वारा जयपुर के शहीद स्मारक पर दिए जा रहे धरने का आज बारहवां दिन था ।
पिछले बारह दिनों से राज्य सरकार की ज्ञापन लेने में दिखाई जा रही संवेदनहीनता व हठधर्मिता को देखते हुए सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया।
यज्ञ में आहुतियां देते हुए उपस्थित पत्रकारों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वह राज्य सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि वह जनता द्वारा सौंपे गए अपने दायित्व को समझते हुए आगे बढ़कर पत्रकारों से जैसलमेर प्रकरण में ज्ञापन लेकर जांच के आदेश दें ।
यज्ञ के बाद संगठन के महासचिव मनवीर सिंह चुंडावत ने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि पत्रकार पिछलें बारह दिनों से विषम परिस्थितियों में भी शांतिपूर्वक तरीके से शहीद स्मारक पर धरना लगाए राज्य सरकार के प्रतिउत्तर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
परन्तु अब वह और अधिक पत्रकारों के धैर्य की परीक्षा न लें, अन्यथा संगठन इस बार आंदोलित होने पर विवश हुआ तो पिछली बार से भी ज्यादा बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों को लेकर जयपुर की सड़कों पर उतरेगा , जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी , क्योंकि वह धरने पर बैठे पत्रकारों की लगातार जानबुझकर अनदेखी कर रही है ।

About The Author

You cannot copy content of this page