
PALI SIROHI ONLINE
जगदीशसिंह सिसोदिया नारलाई
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित ने जिला अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात कर आभार व्यक्त किया
देसुरी। भाजपा देसूरी मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अभयसिंह राजपुरोहित बुधवार को पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी से पाली पहुंच कर शिष्टाचार मुलाकात कर मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जहां नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजपुरोहित ने जिला अध्यक्ष का साफा व माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया वहीं जिला अध्यक्ष में भंडारी ने राजपुरोहित का सपा एवं माल्यार्पण कर बधाई दी। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाअध्यक्ष दिग्विजय सिंह युवराजसिंह मादा इंदर सिंह शिवतलाव मनोहरसिंह खैरवा राहुल मेवाड़ा मौजूद रहे।
