PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, पारस चौधरी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं श्री उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली के नेतृत्व में पुलिस थाना देसुरी के हल्का क्षेत्र में हो रही चोरीया, नकबजनी एवं वाछित अपराधियों के विरूद्व कठोरतम कार्यवाही करने के लिये एवं वारदातों की रोकथाम हेतु एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीमः-
1. उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी
2. ओमप्रकाश सउनि पुलिस थाना देसुरी
3. धर्मेन्द्र कुमार कानि 791 पुलिस थाना देसुरी
4. राकेश कुमार कानि 1830 पुलिस थाना देसुरी
5. रामफुल कानि 1368 पुलिस थाना देसुरी
6. रामचन्द्र कानि 1391 पुलिस थाना देसुरी
7. पुष्पेन्द्र रिकुट कानि 608 पुलिस थाना देसुरी
घटना का सारांश: दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थी शिवलाल पुत्र सुजाराम चौधरी उम्र 39 वर्ष पैशा खेतीबाडी निवासी देसुरी हाल सचिव सैलीमाता विकास सेवा समिति देसुरी मय रतनलाल कोषाध्यक्ष ने उपस्थित थाना बताया कि दिनांक 21.06.2026 व 22.06.2026 को रात्री में सैली माता मंदिर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की है। घटना की जानकारी 22/06/2026 सुबह मंदिर में पुजा अर्चना के दौरान मंदिर पुजारी को हुई। वगैरा रिपोर्ट पर सुसंगत धाराओ ने मुकदमा दर्ज कर उच्च अफसरान के निर्देशनुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा संदिग्धो से पुछताछ तथा तकनीकी सहायता से आले दर्जे के शातिर एवं नकबजनो गिरफतार किया गया । आरापियो से पुछताछ जारी है।
आरोपी का नाम पता
1. प्रतापराम पुत्र केसाराम उम्र 28 साल निवासी मावल पीएस रीको आबुरोड जिला सिरोही
2 भीमाराम पुत्र अचलाराम उम्र 30 साल निवासी मावल मावल पीएस रीको आबूरोड जिला सिरोही

