• March 13, 2026

देसुरी- गाथी गांव में गुरुवार को दशा माता की कथा का हुआ आयोजन

PALI SIROHI ONLINE

जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित

देसुरी के निकट स्थित गाथी गांव में गुरुवार को दशा माता की कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर विधि-विधान के साथ दशा माता की पूजा-अर्चना की और कथा श्रवण किया।

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा की। कथा के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। महिलाओं ने अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए दशा माता से प्रार्थना की।

ग्रामीणों के अनुसार दशा माता की कथा और व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत और कथा को करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर गांव में धार्मिक वातावरण का संदेश दिया। कथा के बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

धार्मिक आयोजन के चलते पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला और महिलाओं ने एकजुट होकर परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

You cannot copy content of this page