PALI SIROHI ONLINE
पाली। देसुरी में नाकाबंदी तोड़कर भाग रहे अवैध डोडा पोस्त तस्करों का पुलिस ने पीछा किया। पुलिस ने नदी में तस्कर का 1 किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ने में सफलता पाई। वहीं अवैध डोडा पोस्त से भरी दोनों कारें जब्त कर की
देसूरी थानाधिकारी गोपाल सिंह को सूचना मिली कि देसूरी नाल से 2 कारों में डोडा पोस्त लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। इस पर पुलिस ने आना गांव के पास नाकाबंदी की। लेकिन तेज रफ्तार में नाकाबंदी तोड़ दी
नाकाबंदी तोड़ते ही पुलिस ने अपनी गाड़ियां तस्करों के पीछे दौड़ा दीं। पीछा करने के बाद एक कार चालक सड़क निर्माण कार्य का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
दूसरी कार करणवा नदी में फंस गई। खुद को फंसता देख ड्राइवर गाड़ी छोड़कर नदी में करीब 1 किलोमीटर पैदल भागा लेकिन पुलिसकर्मीयो ने उसके पीछे पैदल दौड़ उसे पकड़ लिया।
तलाशी में एक कार से 43 KG और दूसरी से 44.700 KG डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने दोनों कारें जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
आरोपी की पहचान मोहनलाल निवासी सराली, बाड़मेर के रूप में हुई।
