कांग्रेस ने उदयपुर शहर व ग्रामीण के प्रभारी पद पर हरीश चौधरी, सहप्रभारी डिम्पल राठौड़ नियुक्त
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवाल चामुंडेरी
देसुरी। आगामी पंचायती राज चुनावों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Govind Singh Dotasra ने संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सचिव Dimple Rathore को उदयपुर शहर एवं उदयपुर ग्रामीण का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि उदयपुर शहर व उदयपुर ग्रामीण के प्रभारी पद पर Harish Chaudhary को पहले से नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है
हरीश चौधरी व डिम्पल राठौड़ की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों कार्यकर्ताओ समर्थकों ने स्वागत कर बधाइयां दी

