• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

दासपां-पादरा मार्ग पर दो कारों की टक्कर, कई लोग घायलः तेज रफ्तार स्विफ्ट अर्टिगा से टकराकर पेड़ में घुसी, गंभीर घायलों को भीनमाल रेफर किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 21, 2026
in Local
0
दासपां-पादरा मार्ग पर दो कारों की टक्कर, कई लोग घायलः तेज रफ्तार स्विफ्ट अर्टिगा से टकराकर पेड़ में घुसी, गंभीर घायलों को भीनमाल रेफर किया

PALI SIROHI ONLINE

मोदरान, जालोर-दासपां और पादरा के बीच मुख्य मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद भीनमाल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ में जा घुसी। हादसे में दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें बैठी सवारियां अंदर फंस गईं।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने फंसे हुए घायलों को गाड़ियों से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं।

हादसे में कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भीनमाल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर रास्ता साफ करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

रानीवाड़ा में 27 हजार नशीली गोलियां पकड़ी गईं: बिना बिल कार में ले जाई जा रही थीं, डॉक्टर समेत 6 गिरफ्तार

Next Post

नरेन्द्र परमार ने किया बाली  नगर पालिका अध्यक्ष देवी बाई सहित परिवार का स्वागत

Next Post
नरेन्द्र परमार ने किया बाली  नगर पालिका अध्यक्ष देवी बाई सहित परिवार का स्वागत

नरेन्द्र परमार ने किया बाली  नगर पालिका अध्यक्ष देवी बाई सहित परिवार का स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page