• March 22, 2026

दानवरली में वीर बावसी का दो दिवसीय वार्षिक मेला 23 व 24 मार्च को होगा आयोजित, मंत्री देवासी, विधायक राणावतं भी होंगे सम्मलित

PALI SIROHI ONLINE

हनुमान सिंह राव

बाली। बीजापुर निकटवर्ती काला टोकरा दानवरली में वीर बावसी मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक मेला 23 व 24 मार्च को आयोजित होगा।

सोहनलाल प्रजापत ने बताया कि वार्षिक मेला में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत, गंगा वेरी मंदिर सांडेराव के महंत उमाशंकर भारती, काम्बेश्वर मठ के महंत रामेश्वर भारती, वीर बावसी के उपासक कानाराम सोम्बड़ बाली, मोडाराम आना, खेताराम कोटड़ी व गोमाराम सोम्बड़ बाली शिरकत करेंगे।

सोमवार को भजन संध्या होगी, जिसमें गायक प्रभु माधव और डांसर मंगेश प्रजापत अपनी प्रस्तुति देंगे। पीएस देवड़ा जादू की कला दिखाएंगे।

कलाकार मुकेश देवासी बलवना, शंकर देवासी बीसलपुर, फुलेश देवासी खिदारा गांव, रगाराम बाली भी प्रस्तुति देंगे। मेले में आदिवासी समुदाय नृत्य भी होगा। शाम को सोहनलाल पदमाजी परिवार द्वारा प्रसादी की जाएगी।

मंगलवार सुबह की महा प्रसादी सावदारिया परिवार द्वारा की जायेगी। मेले में बीजापुर के महेंद्रसिंह राणावत व विक्रमसिंह राणावत उपस्थित रहेंगे।
मेले की व्यवस्था में सवाराम, लाखाराम, बाबराराम, सोहनलाल, मानाराम, सांवलाराम, जगदीश, लखमाराम सहित ग्रामीण जुटे हैं।

You cannot copy content of this page