• March 13, 2026

नाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से सात गायों की मौत, सुरक्षा दीवार निर्माण की उठी मांग

PALI SIROHI ONLINE

नाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से सात गायों की मौत, सुरक्षा दीवार निर्माण की उठी मांग
बाली उपखंड क्षेत्र के नाना रेलवे स्टेशन के निकट नाना व कोठार के बीच सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से सात गायों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास गायों के शव बिखर गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे डीएफसीसी के कर्मचारी जेडब्ल्यूई हितेश कुमार अपने कार्मिकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रैक पर पड़े मृत पशुओं को हटवाकर रेल यातायात बाधित ना हो को लेकर पशुओं के शवों को ततपरता से हटवाया स्थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा आबादी क्षेत्र के समीप होने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह स्थान चामुंडेरी ग्राम की आबादी एवं विद्यालय क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई है।

चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा ने हादसे पर चिंता जताते हुए रेलवे ट्रैक के पास अधूरी पड़ी सुरक्षा दीवार का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि ग्राम सीमा के पास से रेलवे ट्रैक गुजरता है, जहां पशुओं सहित आमजन के ट्रेन की चपेट में आने का खतरा बना रहता है।

सरपंच मेवाड़ा ने कहा कि ट्रैक के नजदीक विद्यालय और आबादी क्षेत्र होने के कारण भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में रेलवे प्रशासन को जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण कर आमजन व पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर क्षेत्र में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page