PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
कांग्रेस ने मानसिक विमंदित बच्चों के साथ केक काटकर मनाया प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का जन्मदिन
तखतगढ 1 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का जन्मदिन गुरुवार को मानसिक विमंदित आवासीय विद्यालय में विशेष बच्चों के साथ मनाया गया। कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के हाथों केक कटवाया गया। इस दौरान बच्चों के बीच खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें केक एवं मिठाई खिलाई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डोटासरा के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। आयोजकों ने कहा कि विशेष बच्चों के साथ जन्मदिन मनाने का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और अपनत्व का संदेश देना है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्कूल में बच्चों से बातचीत की और उनकी दिनचर्या एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, जिला कांग्रेस महासचिव जाफर सिलावट, नगर कांग्रेस महासचिव बरकत अली, पूर्व जिला महासचिव महेश परिहार, पूर्व उपसरपंच मानसिंह रामनगर, पार्षद राजाराम गाडल, हितेश मीणा, अमृत मेघवाल, नरेश कुमावत, गाेविंद मेघवाल, वर्मन सामरिया, उमेश वागरी, प्रमाेद मीणा सहित कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
