PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार प्रातः 08:38 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह जमादि उलसानी, तारीख 12, सूर्य
दक्षिणायन, हेमंत ऋतु, 4 दिसंबर। सूर्योदय कालीन नक्षत्र कृत्तिका नक्षत्र दोपहर 02:54तक, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। शिव योग दोपहर 12:34 तक, इसके बाद सिद्ध योग रहेगा। वणिज करण प्रातः 08:38 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-वृश्चिक, चंद्र-वृष,मंगल-वृश्चिक, बुध-तुला, गुरु-कर्क, शुक्र-वृश्चिक, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : दोपहर 01:30 से 03:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : दक्षिण दिशा-यदि जरूरी हो तो तुलसी का पत्ता खाकर या साबुत सिंका धनिया साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा प्रातः 08:38 से सायं 06:41 तक,श्री दत्तात्रेय जयंती, त्रिपुर भैरव व संभवनाथ जयंती, पूर्णिमा तिथि क्षय, सत्य पूर्णिमा व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, विश्व विकलांग दिवस, विवाह मुहूर्त रोहिणी में।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:05 से 08:23 तक शुभ का,प्रातः 10:59 से 12:17 तक चर का, दोपहर 12:17 से 02:53 तक लाभ व अमृत का, सायं 04:11 से 05:29 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज गुरुवार को पीले वस्त्र, चने की दाल और गुड़ दान करने एवं व्रत करने वाले पीले पदार्थों का भोजन करें तो गुरु जनित दोष दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज शिव योग में कपूर का दान करना शुभफलदायी होता है।
