PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : पौष, शुक्ल पक्ष षष्ठी, शुक्रवार दोपहर01:44 तक रहेगी, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रज्जब, तारीख 5, सूर्य उत्तरायण,शिशिर ऋतु, 26 दिसंबर।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र : शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09:00तक, इसके बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। सिद्धि योग दोपहर 02:01 तक, इसके बाद व्यतिपात योग रहेगा। तैतिल करण दोपहर 01:44 तक, इसके बाद गर करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-धनु, चंद्र-कुंभ,मंगल-धनु, बुध-वृश्चिक, गुरु-मिथुन, शुक्र-धनु, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 10:30 से 12:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो इलायची खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : अनुरूपा छठ बंगाल, पंचक, मेला जोड़ प्रारंभ 3 दिन का पंजाब ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 07:18 से 08:35 तक चर का,प्रातः 08:35 से 11:10 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 12:27 से 01:45 तक शुभ का, सायं 04:19 से 05:37 तक चर का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज सिद्धि योग में गाय का दान करना शुभफलदायी होता है। आज शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करें, गरीब बच्चों को आइसक्रीम अथवा खीर खिलाएं। चिड़ियों को चावल का चुग्गा डालें तो शुक्रग्रह जनित पीड़ा दूर होती है।

