PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् : फाल्गुन, शुक्ल पक्ष चतुर्दशी, सोमवार सायं 05:56 तक, विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह रमजान तारीख 12, सूर्य उत्तरायण,बसंत ऋतु, 2 मार्च ।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र अश्लेषा नक्षत्र प्रातः 07:52 तक,इसके बाद मघा नक्षत्र रहेगा। अतिगंड योग दोपहर 12:19 तक, इसके बाद सुकर्मा योग रहेगा। वणिज करण सायं 05:56 तक, इसके बाद विष्टि करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-कुंभ, चंद्र-कर्क,मंगल-कुंभ, बुध-कुंभ, गुरु-मिथुन, शुक्र-मीन, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
राहुकाल : प्रातः 07:30 से 09:00 तक रहेगा।
दिशाशूल : पूर्व दिशा: यदि जरूरी हो तो मिश्री या सौंफ खाकर यात्रा कर सकते हैं।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 05:56 से अगले दिन प्रातः05:32 तक, चांद पूर्णिमा व्रत, होलिका दहन भद्रा पुच्छ में हुताशिनी पूर्णिमा, माघी मासम् दक्षिण भारत में, गंडमूल संपूर्णदिनरात ।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 06:54 से 08:20 तक अमृत का, प्रातः 09:47 से 11:13 तक शुभ का, दोपहर 02:05 से 03:32 तक चर का, दोपहर 03:32 से सायं 06:24 तक लाभ व अमृत का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज होलिका के निमित्त सूतिका के घर से अग्नि लाकर होलिका दहन करें। उसमें नवीन धान्य अर्पण करें। सोमवार को शिवजी का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने और एक समय भोजन करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध, शहद और गंगाजल अर्पित करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और समस्त सुख मिलते हैं। आज अतिगंड योग में गेहूं का दान करना शुभफलदायी होता है।
