PALI SIROHI ONLINE
तिथि संवत् ः माघ, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, रविवार रात्रि 03:39 तक रहेगी। विक्रम संवत् 2082, शाके 1947, हिजरी 1447, मुस्लिम माह सावान तारीख 12, सूर्य उत्तरायण, शिशिर ऋतु, 1 फरवरी।
सूर्योदय कालीन नक्षत्र पुष्य नक्षत्र रात्रि 11:58 तक,इसके बाद अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। प्रीति योग प्रातः 10:19 तक, इसके बाद आयुष्मान योग रहेगा। विष्टि करण सायं 04:46 तक, इसके बाद बव करण रहेगा।
ग्रह विचार (प्रातः 05:30): सूर्य-मकर, चंद्र-कर्क,मंगल-मकर, बुध-मकर, गुरु-मिथुन, शुक्र-मकर, शनि-मीन, राहु-कुंभ, केतु-सिंह राशि में स्थित है।
दिशाशूल : पश्चिम दिशा यदि जरूरी हो तो छुआरा खाकर यात्रा कर सकते हैं।
राहुकाल :सायं 04:30 से 06:00 तक रहेगा।
शुभाशुभ ज्ञानम् : भद्रा सायं 04:46 तक, माघी पूर्णिमा,सत्य पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान समाप्त, होलिका रोपण, भैरवी व गुरु रविदास जयंती, मुख्य मेला वेणेश्वर डूंगरपुर राजस्थान, मरु महोत्सव जैसलमेर व मेला मस्तुआणां समाप्त, अग्नि उत्सव उड्डीसा, रवि पुष्य योग रात्रि 11:58 तक।
चौघड़िया मुहूर्त : प्रातः 08:38 से 09:58 तक चर का, प्रातः 09:58 से दोपहर 12:40 तक लाभ व अमृत का, दोपहर 02:01 से 03:22 तक शुभ का चौघड़िया रहेगा।
आज विशेष : आज रविवार को प्रातः स्नानादि के बाद जलपूर्ण कलश में लाल पुष्प, लाल चंदन डालकर सूर्य भगवान को चढ़ाएं। इसके प्रभाव से ऐश्वर्य एवं आत्मबल बढ़ता है। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें और दिन में एक बार बिना नमक का भोजन करें तो सूर्य जनित दोष दूर होते हैं। आज प्रीति योग में तेल का दान करना शुभ फलदायी होता है।

