• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड के चनार में 61 फीट ऊंचा श्रीराम टावर स्थापितः चामुंडा माता मंदिर परिसर में कार्यक्रम, आस्था और एकता का केंद्र बताया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 2, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड, सिरोही-आबूरोड के पास चनार गांव में 61 फीट ऊंचे श्री राम टावर की स्थापना की गई। हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में चामुंडा माता मंदिर परिसर में यह आयोजन संपन्न हुआ। टावर की स्थापना के दौरान पूरा परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन ने गांव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया।

ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व जिला सह-संयोजक गोविंद मालवीय और खंड संयोजक प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में खंड कार्यकारिणी सदस्य अशोक सोनी, प्रकाश प्रजापत, भंवर सिंह, भरत प्रजापत, मुकेश प्रजापत, खेताराम प्रजापत, विक्रम सिंह, कालूराम प्रजापत, जेसाराम कोली, वनाराम प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मंदिर को विशेष रूप से सजाया

कार्यक्रम के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी वर्गों के लोगों ने इसमें सक्रिय भागीदारी की।

सकारात्मक ऊर्चा का होगा संचार

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह 61 फीट ऊंचा श्री राम टावर केवल एक संरचना नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, संगठन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यह टावर आने वाली पीढ़ियों को धर्म और संस्कृति के प्रति प्रेरित करेगा तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

इस अवसर पर गोविंद मालवीय ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सनातन एकता के लिए गांव समाज को हर समय तत्पर रहना चाहिए और सभी को मिलकर एकता के सूत्र में बंधकर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समाज के उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण एवं एकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Previous Post

गिरादड़ा में हाईवे में खामियां व स्पीड ब्रेकर नही,आए दिन हाे रहें हादसाें पर ग्रामीणाें का धरना,मेवाड़ा के हस्तक्षेप से 2 दिन में समाधान का भरोसा

Next Post

लुंदाडा से स्कूल के लिए जाते समय लापता हुआ सुरेश देवासी बॉम्बे में मिला, वेलार का निवासी है सुरेश

Next Post

लुंदाडा से स्कूल के लिए जाते समय लापता हुआ सुरेश देवासी बॉम्बे में मिला, वेलार का निवासी है सुरेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page