PALI SIROHI ONLINE
चित्तौड़गढ़-चित्तौड़गढ़ के विजयपुर नाका क्षेत्र के गोपालपुरा गांव के खेत में एक मगरमच्छ घुस गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ की हाइट करीब 6 फीट का था और 50 किलो उसका वजन था। रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को बस्सी डैम में छोड़ दिया गया।
मुंह खोलकर कर रहा था आवाज
विजयपुर क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि सादी ग्राम पंचायत के गोपालपुरा गांव से सूचना मिली की आबादी के पास एक खेत में मगरमच्छ घुस गया। मौके पर विजयपुर नाका प्रभारी मेघनाथ योगी के नेतृत्व में एक टीम भिजवाई गई। टीम ने जाकर देखा तो खेत के अंदर कुएं के पास एक नाले में 6 फीट मगरमच्छ था। मगरमच्छ मुंह खोलकर आवाज कर रहा था। उसका रेस्क्यू करने के लिए ग्रामीणों ने भी मदद की। सबसे पहले मगरमच्छ के आंखों पर गीला कपड़ा रखा गया। जिससे उसके आक्रमण करने की क्षमता आधी हो गई थी। इसके बाद उसके मुंह पर रस्सी बांधकर दोनों तरफ से पकड़ कर उसे रेस्क्यू वन में डाला गया।
50 किलो वजन का था मगरमच्छ
उन्होंने बताया कि मगरमच्छ का वजन भी लगभग 50 किलो का था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में लगभग 30 मिनट लग गए। मगरमच्छ को ले जाकर बस्सी डैम में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में वनरक्षक महेंद्र सिंह, वनरक्षक भेरूलाल, होमगार्ड विक्रम सिंह सहित कई जवान थे। उन्होंने बताया कि बागेडिया बांध में बरसात के कारण पानी की आवक हुई। इसके कारण आसपास का नाला भी बहने लगा। यह मगरमच्छ भी इस नाले में भाकर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया।