PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चांदराई के नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच ने संभाल नई पंचायत का कार्यभार
सरपंच मोहनलाल मेवाड़ा ने पद ग्रहण के तुरंत बाद नर्मदा पेयजल के समाधान को लेकर अधिकारियों से की चर्चा
तखतगढ 14 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) शनिवार को आहोर तहसील के अन्तर्गत ग्राम पंचायत चांदराई के नवनिर्वाचित सरपंच उप सरपंच ने पंडित के सानिध्य मे विधिवत मंत्रोच्चार से पंचायत कार्यालय मे पुजा अर्चना के साथ पद ग्रहण कर नई पंचायत कार्यकाल का शुभारंभ किया। नवनिर्वाचित सरपंच
मोहनलाल मेवाड़ा ने किया नई पंचायत का पद ग्रहण करते ही समस्त वार्ड पंच एव ग्रामवासीयो की उपस्थिति मे वर्तमान की मुख्य नर्मदा पेयजल की समस्या के निवारण के लिए अधिकारीयै से चर्चा कर उचित समाधान निकाल के निर्देश भी दिए साथ ही मेवाडा ने उपस्थित सभी वार्ड पंच एव ग्रामवासीयो से कहा कि मैन रोड पुलिस चौकी से लेकर गांव तक स्ट्रीट लाइटे लगवाने और
राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत विधार्थीयो के छाया के लिए टीन शेड का निर्माण करवाने सहित विभिन्न विकास कार्य एव मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित किए जाएगे पद ग्रहण समारोह के अवसर पर
उपरपंच -बहादुर कुमार
वार्ड पंच ,मोहनलाल मेघवाल , कालूराम घांची, मुकेश दमामी,ऊषा कँवर, डिम्पल सुथार, कालूदेवी मेघवाल ,मंगू सिंह,लीला राणा,सहित ग्रामीण मौजूद रहे।






