PALI SIROHI ONLINE
चांदराई-कस्बे के राजकीय अस्पताल के बाहर सोमवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 2 अस्थायी सब्जी विक्रेताओं के हाथ ठेले और एक रेडीमेड कपड़ों का हाथ ठेला जलकर राख हो गया।
आग इतनी तेजी से फैली कि सब्जी रखने के प्लास्टिक के करीब 100 कैरेट भी जलकर नष्ट हो गए। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। चांदराई चौकी प्रभारी बहादुर खां और कांस्टेबल ओमप्रकाशमौके पर पहुंचे। आग का विकराल रूप देखते हुए तखतगढ़ से दमकल को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका जा सका। आगजनी में सब्जी विक्रेताओं के प्लास्टिक कैरेट, हाथ ठेले, सब्जियां और रखरखाव का अन्य सामान पूरी तरह जल गया। वहीं रेडीमेड कपड़ों का ठेला भी जलकर राख हो गया। घटना में तीनों ठेला संचालकों को आर्थिक नुकसान हुआ है।

