PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी-वेलार रोड पर युवक ने साफ किया जाम नाला, बारिश का पानी निकासी मार्ग हुआ सुचारू
बाली। बाली उपखंड के चामुंडेरी-वेलार मार्ग पर स्थित खारी वाली नाले में पहली बारिश के दौरान बड़ी मात्रा में कचरा फंस जाने से नाला पूरी तरह अवरुद्ध हो गया था। इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर भर गया और आवागमन प्रभावित होने लगा।
इस समस्या को देखते हुए वेलार निवासी नरेंद्र सिंह सोलंकी ने स्वयं पहल करते हुए कड़ी मेहनत की। उन्होंने नाले में फंसे कचरे को हटाने एवं जलाकर साफ करने का कार्य किया, जिससे नाले की जल निकासी पुनः सुचारू हो गई।
स्थानीय लोगों ने नरेंद्र सिंह सोलंकी के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समय रहते नाला साफ होने से आगामी तेज बारिश के दौरान पानी आसानी से निकलेगा और सड़क पर जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने ऐसे जनहित कार्यों में सभी लोगों से सहयोग करने और नालों में कचरा नहीं डालने की अपील भी की।

