PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना रेलवे स्टेशन के समीप चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज मैं जल भराव की समस्या रोकने को लेकर करीबन एक माह से चल रहा कार्य आज पूरा हुआ, चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज आज दोपहर 2 बजे वाहन चालकों के लिए स्थाई रूप से खोल दिया जाएगा, जिससे वाहन आसानी आ जा सकेंगे।
कार्मिक श्रवण सिंह राव व शैलेंद्र भान सिंह राठौड़ ने बताया कि चामुंडेरी रेलवे अंडर ब्रिज में जल भराव की विकट समस्या के चलते ग्रामीणों की मांग कई बार धरना प्रदर्शन के बाद विभाग द्वारा जल भराव की स्थाई समस्या हल करने को लेकर करीबन 1 महीने तक गुणवत्ता पूर्वक कार्य हुआ उम्मीद है कि जल भराव की समस्या से निजात मिलेगा।
कार्य के दौरान आधुनिक तकनीक के चलते छोटे-छोटे चैंबर बनाएं संभावतया पानी की आवक हो भी जाती है तो चेंबर में पानी इकट्ठा होगा जो ट्रैक्टर की सहायता से तुरंत बाहर निकाला जा सकेगा चेंबर पर मजबूत जालीदार ढक्कन लगाया जाएगा।
चामुंडेरी सरपंच प्रशासक जसवंत राज मेवाड़ा व ओवर ब्रिज संघर्ष समिति के सदस्य दलपत सिंह चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीणों की मांग पर अंडर ब्रिज में पानी की समस्या समाधान के लिए किए गए सराहनीय प्रयासों की हम सराहना करते हैं परंतु ग्रामीण व क्षेत्रवासियों द्वारा ओवर ब्रिज की मांग निरंतर जारी रहेगी, इन्होंने पाली सांसद पी.पी. चौधरी व बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत से ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर पुनः ज्ञापन दिया जाएगा
गौरतलब है कि एक माह पूर्व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के फालना व सुमेरपुर आगमन के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को चामुंडेरी व दूदनी रेलवे अंडर ब्रिज को ओवरब्रिज बनाने को लेकर लिखित में ज्ञापन भी दिया जा चुका है उम्मीद जताई जा रही है कि ग्रामीणों की मांग पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत द्वारा रेल मंत्री को दिए गए ज्ञापन को लेकर ओवरब्रिज स्वीकृत होता है तो करीबन दो दर्जन छोटे बड़े गांव ढाणियों के वाहन चालकों को बड़ी राहत प्रदान होगी।






