PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी ग्राम में तिल्यार मैना नाम का घायल पक्षी मिला
बाली। उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में तिल्यार मैना नाम का घायल पक्षी मिला, इस पक्षी के शरीर पर चमकीला काला रंग का है और इसके पूरे शरीर पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे भी हैं। यह पक्षी चामुंडेरी ग्राम में कानाराम परमार के भवन की छत पर घायल मिला कानाराम परमार ने घायल पक्षी को घर मे लाकर चुगा पानी दिया और पशु चिकित्सा विभाग के कंपाउंडर से संपर्क किया पर वो छुट्टी पर होने से बेहतर उपचार शुरू नही हो पाया। संभवतया पक्षी के पैरों में चोट लगी हो सकती है।
वन्यजीव प्रेमी सेरु सिंह पवार ने बताया कि ये पक्षी अक्सर बड़े झुंडों में उड़ते देखे जाते हैं और बहुत शोर मचाते हैं। ये अन्य पक्षियों और आवाजों की नकल करने में भी माहिर होते हैं।
ये पक्षी सर्वभक्षी (Omnivorous) होते हैं, यानी ये अनाज, फल और छोटे कीट-पतंगे भी खाते हैं।
अगर यह पक्षी उड़ नहीं पा रहा है या सुस्त लग रहा है, तो संभव है कि यह घायल हो या धूप/गर्मी की वजह से परेशान हो। इसे समय समय पर पानी पिलाने के साथ छाया में बैठाया जाने से यह राहत महसूस करेगा
कानाराम परमार के प्रयासों की चामुंडेरी सरपंच जस्वत राज मेवाडा, पूर्व सरपंच डॉ महावीर सिंह राणावत, रमेश भाई माली, मौहन सिंह मेफावत,सेरु सिंह पवार, हरी सिंह पंवार प्रवक्ता दलपत सिंह चौहान, कल्पेश सिंह, पिंटु अग्रवाल, रणजीत सिंह मेफावत, सुरेश भाई घांची,कैलाश कुमावत, शैतान सिंह सोढा अध्यापक, भवर सिंह चौहान, सहित विभिन्न ग्रामीणों ने सराहना की।

