• March 24, 2026

चामुंडेरी:खेत में खड़े बेवजह जर्जर विद्युत पोलों से किसान परेशान, 2 साल से लगा रहे गुहार, कही बार हो चुकी आगजनी की घटना, बड़ा सवाल,, ना डीपी ना  कनेक्शन फिर पोल क्यो?

PALI SIROHI ONLINE

पाली। बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी में मालनु रोड पर स्थित एक खेत मालिक अपने खेत में खड़े बेवजह व जर्जर विद्युत पोलो से परेशान किसान लादू सिंह पुत्र छोग सिंह व पिंटू सिंह सोढा पोल हटाने को लेकर करीब 2 साल से विद्युत निगम के चक्कर लगाकर ज्ञापन व व्यक्तिगत तौर पर अधिकारियों से आग्रह कर चुका है परंतु पोल नहीं हटाए गए

खेत में खड़े इन पोलों पर न तो ट्रांसफार्मर है ना इन पोल से आगे लाइन जा रही है ना इस खेत मालिक के कनेक्शन है परंतु बेवजह पोल इस खेत में खड़े किए हुए हैं कई बार इन पोलों से विद्युत शार्ट सर्किट से आग लगने की भी घटना हो चुकी है परंतु जिम्मेदार अधिकारी इस पोल को हटाने की रुचि नहीं ले रहे हैं

गौरतलब है कि 6 माह पूर्व इन कृषको ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को भी व्यक्तिगत मिलकर पोल हटाने की समस्या बताई थी विधायक राणावत ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन कर तुरंत पोल हटाने की कार्यवाही के निर्देश दिए थे विधायक के निर्देश के बावजूद भी अधिकारियों ने पोल हटाने की रुचि नहीं दिखाई परेशान कृषकों ने आखिरकार इस समस्या के समाधान के लिए मीडिया कर्मियों को पीड़ा बताइ

About The Author

You cannot copy content of this page