चामुंडेरी में HPV टीकाकरण के मेगा शिविर आयोजित
PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में HPV टीकाकरण के मेगा शिविर आयोजित,पाली जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल के निर्देशन तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हितेंद्र पी. वागोरिया के सानिध्य चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन की मौजूदगी में चामुंडेरी ग्राम की विघालय में HPV टीकाकरण के मेगा शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इन शिविरों में विभिन्न गांवों की बड़ी संख्या में बालिकाओं को HPV का टीका लगाया गया।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन, नर्सिग अधिकारी सुभाष चंद, ANM रिंकू कुमारी मय चिकित्सा टीम द्वारा चामुंडेरी राजकीय विघालय में टीम द्वारा टीकाकरण कर टीकाकरण के प्रति जागरूकता की जानकारी भी दी, व बच्चों व अभिभावकों को इस टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हितेंद्र पी वागोरिया,ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अजहरुद्दीन ब्लॉक हेल्थ सुपरवाईजर प्रेम प्रकाश ने बताया कि HPV टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए लक्षित आयु 14 वर्ष वर्ग की सभी बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
शिविर में नर्सिग अधिकारी सुभाष चंद्र , नर्स रिंकू कुमारी आशा सहयोगिनियों द्वारा सराहनीय सहयोग किया गया।
