PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया, डॉ. राहुल सेन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
पाली जिले के बाली उपखंड क्षेत्र के चामुंडेरी स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राहुल सेन ने ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी चिकित्सा कर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
समारोह के दौरान डॉ. राहुल सेन ने न केवल देश के संविधान और लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला, बल्कि सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर भी बात की। उन्होंने चिकित्सालय प्रांगण को सुंदर और वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए विशेष पहल की। डॉ. सेन ने उपस्थित सभी चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल परिसर को हरा-भरा रखने और पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की शपथ दिलाई।
स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे मरीजों की सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान नर्सिग अधिकारी सुभाष चन्द्र चौहान, कम्प्यूटर आपरेटर भूपेंद्र पालीवाल, दिनेश मीना,अमृतलाल सहित विभिन्न नर्सिग कार्मिक मौजूद रहे।

