PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुंडेरी ग्राम में पंचायती राज चुनावो की सरगर्मियां तेज हो गई है कॉंग्रेस के जिला परिषद उम्मीदवार दिलीप मीना ओर समिति उम्मीदवार निशा कवर के समर्थन में बैठक आयोजित हुई। बैठक में समाजसेवी एडवोकेट विक्रम सिंह चामुंडेरी ने आज करीबन 1 दर्जन समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की।
समाजसेवी एडवोकेट विक्रम सिंह चामुंडेरी द्वारा समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन करने पर बैठक में मौजूद कांग्रेसजनों ने माला साफा पहनाकर कॉग्रेस का दुप्पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
समाजसेवी एडवोकेट विक्रम सिंह चामुंडेरी ने कहा कि में ओर मेरा परिवार सदैव गाव के हितार्थ कार्यकरते रहे है और उन्होंने भरोसा दिलाया कि में सदेव गाव व पार्टी हित मे सभी का सहयोग करुगा।
इस दौरान नाना कांग्रेस मंडल अध्यक्ष याकूब मोयला,पूर्व सरपंच एवं समिति सदस्य चिमन सिंह मीणा और कांग्रेस वरिष्ठ नेता हिम्मत सिंह राव कांग्रेस के जिला परिषद वार्ड संख्या 12 कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट दिलीप मीणा, पंचायत समिति वार्ड संख्या 10 कांग्रेस प्रत्याशी निशा कंवर, युसूफ भाई कुरैशी ईश्वर सिंह,भंवर सिंह,पूनम सिंह सेवानिवृत्त Si भैरू सिंह रिटायर्ड फौजी,विक्रम सिंह देवड़ा,जीवाराम, दीन मोहम्मद, शैतान सिंह कल्याण सिंह, मांगू सिंह मेफावत गुलाब परमार सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेस जन मौजूद रहे।






