PALI SIROHI ONLINE
बाली पंचायत समिति के वार्ड 10 चामुंडेरी में रोशक मुकाबला देखने को मिला यहां बीजेपी कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने मेफावत परिवार के सदस्यों को टिकिट दिया तो मेफावत परिवार की एक सदस्य मधुबाला ओर चौहान समाज से पारस कवर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा
इस चुनाव में बीजेपी की प्रत्यासी चंदा कवर मोहनसिंह मेफावत ने 1322 वोट लेकरन जीत हासिल की वही मेफावत परिवार की बेटी निशा कवर पुत्री ईश्वर सिंह मेफावत ने 1087 वोट लेकर सेकंड नंबर पर रही वही निर्दलीय पारस कवर हनवंत सिंह चौहान ने 904 वोट हासिल किए
गौरतलब है कि निशा कवर पुत्री ईश्वर सिंह मेफावत का राजनीतिक सफर स्कूल छोड़ने के बाद पहली बार राजनीति में आकर 1087 वोट लाना भी तारीफें काबिल है तो वही निर्दलीय पारस कवर हनवंत सिंह चौहान ने भी वोट कम हासिल नही किये उन्होंने कम प्रचार के बावजूद 904 वोट मिलना अपने आप मे लोकप्रियता दर्शाता है, अच्छी बात यह रही कि चुनाव भाई चारे के साथ शांति पूर्वक संम्पन्न हुए।



