चामुंडेरी में 27 मई को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना विद्युत निगम द्वारा विद्युत सप्लाई रख रखाव के चलते 27 मई 2026 को सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी
नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता इंद्रजीत मीणा व कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि 11 केवि फीडर लाइन के रखरखाव के चलते विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी
कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते 11 केवि फीडर पर भारी लोड के चलते 11 केवी फीडर के रखरखाव मेंटेनेंस के चलते यह कटौती आवश्यक है जिससे आमजन को विद्युत सप्लाई सुचारू मिलेगी

