PALI SIROHI ONLINE
चाकसू-चाकसू में मंगलवार शाम को सचिन पायलट ने दोसा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान मुरारीलाल मीणा की पत्नी सविता मीणा भी साथ रहीं। कस्बे के महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर फूले की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पायलट ने रोड शो की शुरुआत की जो करीब 1 घंटे में टोक रोड से सीधा अंबेडकर सर्किल पहुंचा।
पायलट ने केंद्र की भाजपा सरकार पर पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह देश को बचाने का चुनाव है। भाजपा की केंद्र की सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में मंहगाई, बेरोजगारी, कालाधन, किसानों की आय दोगुनी करने जैसे मुद्दों पर चर्चा तक नहीं की। वोट देने का अधिकार का मतलब लोकतंत्र नहीं होता है। संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता, पारदर्शिता बनी रहती है। तब ही लोकतंत्र कायम रहता है।
ये भी पढे
संसद में 147 सांसदों को निलंबित करके पीछे से कानून पारित करना कहां का लोकतंत्र है। चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के खाते सीज कर देना, मुख्यमंत्रियों को जेल में डालना। यह 300 पार के हाल है अगर 400 पार हो गए तो क्या होगा। किसी भाजपा के नेता ने आज तक महंगाई कम करने की कोशिश करने का भाषण तक नहीं दिया।
इस दौरान रोड शो का कई जगहों पर फूल बरसा करके के स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कविता गुर्जर, पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम मीणा, कृषि मंडी चेयरमैन हरिनारायण चौधरी, रानी चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष भरतलाल मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।