• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड़-कार की टक्कर से 2 भाई और भतीजे की मौत:मां और 5 महीने का बेटा घायल; रक्षाबंधन के बाद ससुराल से लौट रहा था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
आबूरोड़-कार की टक्कर से 2 भाई और भतीजे की मौत:मां और 5 महीने का बेटा घायल; रक्षाबंधन के बाद ससुराल से लौट रहा था

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-सिरोही जिले में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 भाइयों और भतीजे की मौत हो गई, जबकि मां और बेटा घायल हो गए। घटना सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के कांडला हाईवे पर होलागरा के पास की है।

थाना अधिकारी अमराराम ने बताया- घटना रविवार शाम 7:15 बजे की है। बाइक सवार बोकीडेरली (रेवदर) से चण्डेला (आबूरोड) जा रहे थे। इस दौरान सिरोही से अनादराकी ओ जा रही तेज रफ्तार महिंद्रा 3XO कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक मासूम समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक महिला और उसका बच्चा घायल हो गया

हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

मृतकों की पहचान भावेश गरासिया (25), दिनेश गरासिया (23), अर्जुन (3) पुत्र भावेश के रूप में हुई है। वहीं अनीता पत्नी भावेश और 5 महीने का बच्चा घायल हो गए। अनीत रक्षाबंधन पर अपने पीहर आई थी। वापस लौटते समय परिवार हादसे का शिकार हो गया। भावेश और दिनेश चचेरे भाई हैं। भावेश और दिनेश दोनों मजदूरी करते थे।

कार ड्राइवर मौके से फरार

पुलिस ने बताया-घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शवों को अनादरा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों का अनादरा में इलाज चल रहा है। फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Previous Post

तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन आवेदन जमा करने वालों का उमड़ा हुजुम

Next Post

पिंडवाड़ा-12 गांवों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलानः खनन परियोजना के विरोध में नहीं करेंगे मतदान, सामूहिक बैठक में लिया फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page